
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, पेटरवार, बोकारो के वैज्ञानिक ई विनय कुमार को बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ दी ईयर-2020 अवार्ड मिला है। ग्लोबल मैनेजमेंट काउंसिल, अहमाबाद ने उन्हें इस अवार्ड से नवाजा है।
काउंसिल के गवर्निंग बॉडी ऑफ ग्लेशियर जर्नल रिसर्च फाउंडेशन अहमदाबाद ने विधिवत सेवाओं की छानबीन करने के बाद पुष्टि करते हुए छात्र, शिक्षकों और पूरी शिक्षा बिरादरी के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी पहचान की। शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक प्रबंधन परिषद और सर्वोच्च निकाय के शासी निकाय ने इसी आधार पर विनय कुमार को देश में वर्ष 2020 के बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ दी ईयर का विजेता घोषित किया है।
उन्हें यह पुरस्कार कृषि अभियंत्रण के क्षेत्र में फार्म यंत्रीकरण के तहत ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक से जिले में सब्जी की खेती एवं महिला उपयोगी कम श्रम व लागत वाली यंत्र का विकास व बढ़ावा में योगदान के लिए दिया गया है। उनकी इस सफलता पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने बधाई एवं शुभकामना दी। केवीके वैज्ञानिकों ने भी उन्हें बधाई दी है।
