
रांची। मौसम केंद्र, रांची ने तत्कालिक चेतावनी जारी की है। उसने कहा है कि 10 मार्च को आने वाले दो से तीन घंटों में कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
केंद्र के मुताबिक इसका असर झारखंड के गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, रांची, गिरिडीह, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में पड़ सकता है। कहीं कहीं तेज हवा चल सकती है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क किया है।
केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।