Jharkhand : लगातार दो दिन बारिश के साथ वज्रपात संभव, यहां होगा असर

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में लगातार दो दिन बारिश के साथ वज्रपात संभव है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। गुरुवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाये रहेंगे। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 10 मार्च को जारी बुलेटिन में दी है।

केंद्र के मुताबिक 12 मार्च को राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में कहीं-क‍हीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी आशंका है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों पड़ सकता है।

केंद्र के मुताबिक 13 मार्च को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में कहीं-कहीं पड़ सकता है। इस दिन राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर सिटी में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बोकारो में 18.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जमशेदपुर, डालटनगंज, रांची, बोकारो, चाईबासा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।