Jharkhand : कल चलेगी तेज हवा, वज्रपात और बारिश संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई इलाकों में शनिवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की आशंका है। शुक्रवार को भी रांची सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण और मध्‍य भागों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष भागों में भी कहीं-कहीं आंशिक बादल और गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात भी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। जमशेदपुर में 54 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। सबसे अधिक बारिश 15.2 मिलीमीटर बोकारो चास में दर्ज की गई। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।