झारखंड सरकार का आदेश : घर में मनाएं होली

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। होली सहित आने वाले पर्व को लेकर झारखंड सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें होली घर पर परिवार के साथ मनाने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड सरकार के आदेश में कहा गया है कि होली सिर्फ घर में परिवार के साथ मनाएं। रामनवमी, शब-ए-बारात, नवरात्रि, ईस्टर में सार्वजनिक जगहों पर कार्यक्रम नहीं होंगे। सरहुल और रामनवमी में किसी तरह जुलूस निकालने पर पाबंदी है।