रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने एक सप्ताह का महिला उत्सव बंधन दिवस मनाया। इस दौरान 4 से 6 मार्च तक कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। महिला उद्यमियों के लिए बिजनेस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्र से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने महिलाओं को व्यापार में आगे बढ़ने का प्रशिक्षण दिया। महिला उद्यमी कविता तुलस्यान, ज्योति अग्रवाल ने अपने होम बिजनेस के बारे में जानकारी दी।
इस क्रम में महिला दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि जेसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन थीं। विशिष्ट अतिथि सुजाता कोरा (प्रिंसिपल अचार्यकुलम स्कूल), डॉक्टर कस्तूरी सहाय (असिस्टेंट प्रोफेसर), शोभा यादव (फॉर्मर प्रेसिडेंट ऑफ जेवीएम वीमेन स्विंग), माहेका चौधरी (फोटोग्राफर) प्रतिमा सिंह (वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडियन योगा एसोसिएशन), नीरा बरनवाल (अखिल भारतीय महिला मंच की प्रेसिडेंट) थीं।
अतिथियों ने शाखा के सदस्योंो से मुकाम हासिल करने के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरित किया। उन्होंने जेसीआई उड़ान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन कंचन पोद्दार, निधि बियानी, संध्या बगला, शिल्पी अग्रवाल द्वारा किया गया। मौके पर अध्यक्ष विनीता चितलांगिया, नीतू छपरिया भी मौजूद थीं। यह जानकारी प्रवक्ता रोली चौधरी ने दी।