रांची। जेसीआई रांची के तत्वावधान में रांची चैंपियंस लीग (RCL) का आयोजन जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में 18 से 21 मार्च को किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। इसमें 24 लीग, 2 सेमी और 1 फाइनल मैच खेले जाएंगे।
रांची के प्रमुख 16 संस्थाएं आपस में यह टूर्नामेंट खेलेंगी। इसमें मारवाड़ी युवा मंच, माहेश्वरी सभा, जैन युवा जागृति, जेसीआई रांची, बीएनआई, झारखंड कंप्यूटर ट्रेडर एसोसिएशन, भावलपुरी पंजाबी समाज, शारदा फाउंडेशन, आर्किटेक्ट एसोसिएशन, डोरंडा ओल्ड जेवेरियंस, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स, रांची मोबाइल एसोसिएशन, रांची जिमखाना क्लब, इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट और गुजराती पटेल समाज शामिल हैं।
चार दिनों तक चलने वाले इस लीग का संचालन में अंकित जालान, विक्रम चौधरी, रौनक जैन, निखिल मोदी और प्रेसिडेंट गौरव अग्रवाल करेंगे।