फिल्म ‘हम हम हैं’ ने चखा बॉक्स ऑफिस का स्वाद

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। लंबे समय के बाद दर्शकों को थियेटर में हिंदी फिल्म देखने को मिली है। हालांकि कोरोना बीमारी की दहशत के चलते लोग सिनेमाघरों से दूर ही रहना चाह रहे हैं। इन प्रतिकूल हालातों में भी कुछ निर्माता रिस्क लेकर फिल्म रिलीज कर रहे हैं। फाइव फ्रेंड्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘हम हम हैं’ के निर्माता देवेंद्र लाडे और प्रदीप राजभर ने हिम्मत दिखाते हुए दर्शकों के लिए फिल्म को थियेटर्स में रिलीज कर दिया है।

फिल्म ‘हम हम हैं’ मनोरजंन से भरपूर है। इसमें नकुल गिल, पेंटाली सेन, संदीप यादव, देवेंद्र लाडे, मुस्लिम खान, सविता पापले, प्रेम सिंह कंटूरिया आदि कलाकारों ने अभिनय कि‍या है। फिल्म के निर्देशक बिजेंद्र एस गंगवार हैं। कहानी लेखक अब्दुल गफ्फार खान, गीतकार मुस्लिम खान, संगीतकार एसपी सेन की तिकड़ी ने फिल्म के हर पक्ष पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। नितिन तिवारी, गौतम गांगुली, प्रिया सेन और सुनीता पवार ने स्‍वर दिया है। राजू शबाना खान, सुनील मोटवानी की कोरियोग्राफी है। 

इस फिल्म की कहानी गांव के प्रधान के मंदबुद्धि लड़के के इर्दगिर्द घूमती है, जो मास्टर की लड़की से प्यार करने लगता है। क्या लड़का उस लड़की का दिल जीतने में सफल होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।