पत्‍नी के साथ रजरप्‍पा मंदिर पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान

खेल झारखंड
Spread the love

रामगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान अपनी पत्‍नी के साथ झारखंड के रामगढ़ स्थित मंदिर पहुंचे। मंगलवार को उन्‍होंने रामगढ़ के रजरप्पा स्थित मंदिर में छिन्नमस्तिसके मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्‍हें देखने के लिए भारी भीड़ लग गई थी।

जानकारी हो कि भारतीय पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटके है। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि ‘चक दे इंडिया’ से उन्हें पहचान मिली थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। सागरिका असल जीवन में भी नेशनल लेवल की प्लेयर रह चुकी हैं। वह हॉकी खेलना जानती हैं।

सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर रहने की वजह से उन्हें फिल्म ‘चक दे इंडिया’ ऑफर की गई थी। सागरिका की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड भी दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

सागरिका बॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं। सागरिका का जन्म 1986 में कोल्हापुर में हुआ था। सागरिका ने मुंबई के एचआर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। सागरिका के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें।

एक्‍ट्रेस ने अपने 10 साल के करियर में करीब 8 हिंदी फिल्में की हैं। इसके अलावा सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म ‘दिलदरिया’ सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। फिल्मों के अलावा सागरिका टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 6’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में फाइनलिस्ट भी बनी थीं।

सागरिका और जहीर खान अंगद बेदी और बाकी कॉमन दोस्तों के जरिए एक दूसरे से मिले थे। लंबे समय तक डेट करने के बाद उन्‍होंने शादी कर ली।