रांची। झारखंड कुरमी विकास परिषद् की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक रांची के बूटी रोड स्थित आरटीसी बीएड कॉलेज में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी ने की। बैठक में जिला समिति, प्रखंड समिति, पंचायत समिति, ग्राम समिति के गठन पर चर्चा की गयी।
मुख्य अतिथि रांची के पूर्व सांसद सह कुरमी विकास परिषद के संरक्षक राम टहल चौधरी थे। उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद सबसे ज्यादा कुरमी समाज को छला गया है। इसपर समाज को एकजुट होकर मंथन करने की जरूरत है। श्री चौधरी ने समाज सुधार पर जोर देते हुए कहा कि समाज में फैली हुई कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लेने की जरूरत है। श्री चौधरी ने नारी शिक्षा पर जोर दिया। दशकर्म में खस्सी भात पर पूर्ण प्रतिबंध पर जोर दिया। सामाजिक कार्यक्रमों में आर्थिक कटौती पर जोर देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का जोर दिया।
केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी ने कहा कि परिषद की गांव स्तर से जिला स्तर की समिति के गठन युद्ध स्तर किया जायेगा। इसके लिए परिषद के पदधारियों ने कमर कस ली है।
बैठक में संरक्षक डॉ पारसनाथ महतो, मनरखन महतो, संतोष महतो, मुखिया मनेश महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा महतो, पार्वती देवी, संजय कुमार पटेल, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र महतो, केंद्रीय सचिव पनेश्वर महतो, संजय महतो, गोवर्धन महतो, केंद्रीय प्रवक्ता भुवनेश्वर महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष विकास कुमार महतो उर्फ सुजीत, केंद्रीय सदस्य सुरेश प्रसाद महतो, कैलाश महतो, खीरोधर महतो, जितेंद्र महतो,जय प्रभा महतो, महेंद्र महतो, वीणा महतो उपस्थित थे।