योगेश कुमार पांडेय
गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत पोबी पंचायत में अखिल भारतीय चित्रांश परिवार ने गुरुवार को होली मिलन समारोह मनाया। इसमें जमुआ और देवरी प्रखंड के सैकड़ों कायस्थ परिवार के लोग शामिल हुए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
मौके पर महासभा के संरक्षक लाला अशोक सिन्हा, कुणाल सिन्हा, नितेश सिन्हा, नीरज सहाय, सुमित दाराद, अनुपम सिन्हा, ऋषिकांत सिन्हा, आशीष सिन्हा, अमित सिन्हा, विकास सिन्हा, प्रिंस दाराद, साहिल सहाय, परिणय सिन्हा, शुभम सौरभ आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि होली आपसी एकता और भाईचारे के प्रतीक का पर्व है। होली आपसी मनमुटाव और बैर भाव मिटाकर आपसी रिश्ते को प्रगाढ़ करने का त्यौहार है। इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि संगठन समाज के हित के लिए कार्य करेगा। संगठन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मिलन समारोह में काशीनाथ प्रसाद, सुधीर सिन्हा, शुभम सिन्हा, प्रणय सिन्हा, नीरज सिन्हा, चंदन सिन्हा, प्रभात चंद्र डब्ल्यू, विवेकानंद प्रसाद धीरज, पवन सिन्हा, आलोक सिन्हा, सुमन सिन्हा, विनय सिन्हा, राकेश सिन्हा, सुधांशु बरियार, प्रमोद सिन्हा, कुंदन आदि उपस्थित थे।