केमिकल कंपनी में विस्फोट से 5 मरे, 3 की हालत गंभीर

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। रत्नागिरी जिले में लोटे एमआईडीसी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से पांच कामगारों की मौत हो गई। प्रारम्भिक तौर पर बताया गया है कि विस्फोट फैक्ट्री में अचानक लगी आग से हुआ।  हादसे में घायल तीन अन्य  कामगारों का इलाज ऐरोली अस्पताल में हो रहा है, जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी है। मामले की छानबीन लोटे पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील स्थित लोटे एमआईडीसी में सुप्रिया लाइफ साइंस नामक केमिकल कारखाने के रिएक्टर में शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक विस्फोट हो गया।  उस समय कारखाने में 50 से अधिक कामगार मौजूद थे। इस घटना में तीन कामगारों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। 

दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। इस घटना में 3 घायलों को तत्काल ऐरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। कंपनी में फंसे सभी अन्य कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लोटे पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर छानबीन कर रही है,  मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी।