
नई दिल्ली। देश के 17 राज्यों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में बंपर बहाली निकली है। यहां शिक्षकों के रिक्त 3,479 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगले महीने की पहली तारीख से प्रारंभ होगी।
प्राचार्य, उप-प्राचार्य पीजीटी और टीजीटी के चार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी। उसके बाद संबंधित राज्यों द्वारा साक्षात्कार (टीजीटी को छोड़कर) लिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया संबंधित राज्यों के साथ संयुक्त रूप से प्रारंभ की गई है, ताकि पहले से कार्यरत स्कूलों और इस वर्ष से काम करने वाले स्कूलों में स्पष्ट रिक्तियों के लिए शिक्षकों की मांग पूरी की जाए। रिक्तियों की गणना वर्तमान में नियमित तथा तदर्थ/संविदा स्टाफ द्वारा भरे गए पदों को छोड़कर की गई है। वर्तमान तदर्थ/संविदा स्टाफ के लिए तौर तरीके विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करके बाद में तय किए जाएंगे।
आवेदन प्राप्त करने के लिए पोटर्ल 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2021 तक खुला रहेगा। परीक्षा जून के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। पोटर्ल के ब्यौरे तथा अंतिम तिथियों के लिए recruitment.https://nta.ac.in and https://tribal.nic.in देखें।
देश के जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्ता सम्पन्न शिक्षा प्रदान करने का जनजातीय कार्य मंत्रालय का अग्रणी कार्यक्रम है। यह योजना 1998 में प्रारंभ हुई। वर्ष 2018-19 में इसमें व्यापक परिवर्तन किए गए, ताकि 50 प्रतिशत या उससे अधिक अनुसूचित जनजाति आबादी के प्रत्येक ब्लॉक तक भौगोलिक दृष्टि से स्कूलों की पहुंच में सुधार किया जा सके। परिवर्तित योजना के अंतर्गत वर्तमान 288 स्कूलों के अतिरिक्त 452 नए स्कूल खोले जाएंगे। इस तरह आने वाले वर्षों में स्कूलों की कुल संख्या 740 हो जाएगी। इनमें से एक सौ स्कूल खोलने के लिए राज्यों के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहां शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। राज्यवार स्कूलों में खाली पद
क्रमांक. | राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र | प्राचार्य | उप–प्राचार्य | पोस्ट ग्रेज्युएट टीचर | ट्रैंड ग्रेज्युएट टीचर | कुल रिक्त स्थिति |
1 | आन्ध्र प्रदेश | 14 | 6 | 0 | 97 | 117 |
2 | छत्तीसगढ़ | 37 | 19 | 135 | 323 | 514 |
3 | गुजरात | 17 | 2 | 24 | 118 | 161 |
4 | हिमाचल प्रदेश | 1 | 0 | 6 | 1 | 8 |
5 | झारखण्ड | 8 | 8 | 132 | 60 | 208 |
6 | जम्मू और कश्मीर | 2 | 0 | 0 | 12 | 14 |
7 | मध्य प्रदेश | 32 | 32 | 625 | 590 | 1279 |
8 | महाराष्ट्र | 16 | 8 | 28 | 164 | 216 |
9 | मणिपुर | 0 | 2 | 8 | 30 | 40 |
10 | मिजोरम | 0 | 3 | 2 | 5 | 10 |
11 | ओडिशा | 15 | 11 | 12 | 106 | 144 |
12 | राजस्थान | 16 | 11 | 102 | 187 | 316 |
13 | सिक्किम | 2 | 2 | 17 | 23 | 44 |
14 | तेलंगाना | 11 | 6 | 77 | 168 | 262 |
15 | त्रिपुरा | 1 | 3 | 36 | 18 | 58 |
16 | उत्तर प्रदेश | 2 | 2 | 37 | 38 | 79 |
17 | उत्तराखण्ड | 1 | 1 | 3 | 4 | 9 |
कुल | 175 | 116 | 1244 | 1944 | 3479 |