Bihar Board : इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

बिहार
Spread the love

पटना। बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। बोर्ड के पटना स्थित मुख्यालय में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, अपर मुख्य शिक्षा सचिव संजय कुमार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यरक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम जारी किए गए।

इसबार 78.4 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता पाई है। तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है। आर्ट्स में 77.97, विज्ञान में 76% और कमर्स का 91.48 रहा। नालंदा की सोनाली कुमारी साइंस की टॉपर बनी हैं। इसी तरह कामर्स में सुगन्धा, कला में खगडिया की मधु और सिमुलतला के कैलाश कुमार टॉपर बने हैं।

स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा नीचे किये गए लिंक पर क्लिक करके भी चेक कर सकते हैं।

लिंक biharboardonline.bihar.gov.in

जानकारी हो कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 का आयोजन 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच किया गया था। इसमें करीब 13 लाख स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था। सभी को 12वीं के नतीजों का इंतजार बहुत ही बेसब्री से था।