भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया विश्वासघात दिवस, दिया धरना

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा विश्वासघात दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष शिखर की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के समीप राज्य सरकार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसकेेे माध्यम से सरकार को उसका वादा याद दिलाया गया म

मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात थे। उन्होंने कहा क‍ि झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनने के पहले भी युवाओं को ठगा। चुनावी रैली के दौरान अपने मेनिफेस्टो के माध्यम से कई वायदे क‍िये। सरकार बनने के बाद भी युवाओं को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा था कि राज्य के युवाओं को जब तक रोजगार नहीं देंगे, तब तक रोजगार भता देंगे। अगर रोजगार देने में सक्षम रहे तो राजनीति से संयास ले लेंगे। उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। सरकार बनने के 15 महीनों के बाद भी उन्होंने अपने घोषणापत्र को नहीं पढ़ा और ना ही एक बार भी पलट कर देखा। लगता है उन्हें याद भी नहीं है कि उन्होंने क्या-क्या घोषणाएं की।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, राजकिशोर महतो, राकेश प्रसाद, राजमोहन राम, कलावती देवी सजल कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जगाने का प्रयास किया गया।

मौके पर रोशन कुमार सिंह, सुब्रतो घोष, विश्वजीत सहदेव, अमरेश भारती, अजय पंकज, नवीन कुमार टिंकु, बाल्मीकि कुमार, कमलेश कुशवाहा, विजय महतो, विवेक कुमार अग्रवाल, तुषार कुमार, जीवन उरांव, नीरज कुमार, लालू कुमार, पवन कुमार, अबरार अंसारी, संकर प्रजापति, दिग्गज कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, विपिन कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, विशाल कुमार तिवारी, मुन्ना यादव, नंदकिशोर यादव, गोविंद महतो, शिव कुमार, संजय पासवान, दीपक कुमार साहू, मदन कुमार, पवन कुमार साहू, जगरनाथ, सुरेश, आकाश प्रजापति, श्याम वर्मा, आदित्य साहू, विजय कुमार, मुकेश तिवारी, प्रकाश नायक, राजकुमार मुंडा, विजय कुमार महतो, सरजू कुमार साहू, राजकुमार वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, विक्रम उरांव, चंद्रशेखर प्रसाद, राकेश प्रसाद, मीना बाखला, समेला भगत, परमेश्वर भगत, राज किशोर शुक्ल, मोहम्मद फारूक कैसर, संजय पासवान, नीरज कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।