योगेश कुमार पांडेय
गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के मोचवार बाबा धाम में 15 मार्च से यज्ञ शुरू होगा। इसे लेकर बरवाडीह में बुधवार को यज्ञ ध्वजारोपण किया गया। इस मौके पर आचार्य कन्हैयालाल द्विवेदी और उनकी मंडली के सदस्यों ने वेद की ऋचाओं का सस्वर पाठ किया। यज्ञ ध्वज का पूजन कर ध्वजारोपण किया।
ध्वाजारोपण से पहले नगर भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में सौ से अधिक महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया। यज्ञाचार्य कन्हैयालाल द्विवेदी ने कहा कि यज्ञ से सकारत्मक ऊर्जा का संचार होता है। आसुरी शक्तियों का विनाश होता है।
कार्यक्रम में छोटू प्रसाद साहू, मिथिलेश गिरी, खगेन्द्र राणा, प्रकाश कुमार, महेंद्र राणा, प्रयाग साव, विनोदानंद यादव, बजरंग कुमार, रामजी विश्वकर्मा, रामकृत साव, परमेश्वर यादव, कार्तिक राणा, मुरली साव, रामकिशुन यादव, लक्ष्मण राणा, सहदेव यादव, संतोष उपाध्याय, रामदास विश्वकर्मा, गुड्डू राणा सहित कई लोग थे।


