परिवहन व्यवसाय से जुड़े मजदूर 26 फरवरी को नहीं करेंगे काम

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। परिवहन व्यवसाय से जुड़े सगठनों ने 26 फरवरी को दिवसीय बंद का आह्वान कि‍या है। झारखंड प्रगतिशील मजदूर ने इसका समर्थन कि‍या है। उस दिन परिवहन प्रतिष्ठानों में काम करने वाले यूनियन के सभी सदस्य हड़ताल पर रहेंगे। किसी तरह का कोई काम नहीं करेंगे। पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी और E WAY BILL की नई व्यवस्था के खिलाफ व्यवसायि‍यों ने हड़ताल आहूत की है।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पा्दों के दाम बढ़ने से व्यवसायी ही नहीं, आमजन भी परेशान हैं। E WAY BILL की नई व्यवस्था से परिवहन व्यवसाय के साथ-साथ सभी व्यवसायी वर्ग में भय व्याप्त है। उन्हें लगता है कि एक छोटी सी मानवीय भूल हो जाने पर उन्हें परेशानी में डाला जा सकता है। उन्हें बर्बाद कि‍या जा सकता है।

रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसबी सिंह और प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने 23 फरवरी को यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह के आवास पर जाकर मुलाकात की। उनसे 26 फरवरी की बंदी के लिये उनका समर्थन मांगा। इस अवसर पर विक्रम सिंह ने कहा कि व्यवसाय सुचारु रूप से चलें। व्यवसायी निर्भय होकर कार्य करें। यह यूनियन का प्रयास रहता है। इसी विचार से यूनियन सभी व्यवसायी वर्ग से एक दिवसीय बंदी के समर्थन का अपील करती है। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को ट्रांसपोर्ट में कार्यरत कोई भी मजदूर माल की लदाई, उतराई और माल की डिलीवरी नहीं करेगा।