ईवे बिल के नये नियम के खिलाफ परिवहन व्‍यवसायि‍यों की हड़ताल 26 फरवरी को

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची।  ईवे बिल के नये नियम के खिलाफ 26 फरवरी को परिवहन व्‍यवसायि‍यों की हड़ताल पर रहेंगे। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के समर्थन में वे हड़ताल करेंगे।

रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रवक्‍ता सुनील सिंह चौहान ने बताया कि 26 फरवरी को सभी सदस्य अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को बंदकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहेगें। किसी भी प्रकार के माल की डिलीवरी या बुकिंग नहीं की जायगी।

उन्‍होंने कहा कि जीएसटी कॉउंसिल द्वारा 1 जनवरी, 2021 से  ईवे बिल की समय सीमा घटाई दी गई है। पूर्व  में चली आ रही समय सीमा की आधी कर दी गई है। इससे परिवहन व्‍यवसायी परेशान हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर अनेक परिवहन संगठन के साथ साथ रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी नये नियम का विरोध कर रहा है। परिवहन संगठनों द्वारा केंद्र सरकार एवं जीएसटी काउंसिल में अपनी समस्याएं रखी गई है। नए नियम को वापस लेने की मांग निरंतर की जा रही है। हालांकि काउंसिल द्वारा नये नियम को वापस नहीं लिया गया है।

इसके खिलाफ ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 26 जनवरी 2021 को भारत बंद की अपील की गई है। बंद के समर्थन में रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य में भी हड़ताल में रहेंगे।