आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

11 फरवरी, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन पहले की तुलना में सुधार वाला रहेगा। धन की प्राप्ति केवल जोखिम लेकर ही हो सकेगी। कार्य क्षेत्र पर हानि के भय से जल्दी से कोई बड़ा निर्णय नही लेंगे। भयभीत ना हो निसंकोच होकर किसी भी प्रकार का जोखिम विशेष कर निवेश करें। व्यवसाय में किया निवेश तुरंत लाभ तो नहीं देगा, लेकिन आने वाले दिनों में इसका सकारत्मक परिणाम अवश्य मिल सकेगा। धर्म कर्म टोन टोटको में भी रुचि रहेगी। समय और अल्प धन भी व्यय होगा। भाई बंधु और स्त्री वर्ग का मिजाज चढ़ा रहेगा। सतर्क रहकर व्यवहार करें। सेहत में कुछ ना कुछ नुक्स लगा रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

परिस्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। किसी भी हालत में समझौता करने के पक्ष ने नहीं रहेंगे। दिनचर्या कुछ मामलों को छोड़ सुव्यवस्थित रहेगी। काम धंधा भी अकस्मात गति पकड़ेगा। स्वभाव में नरमी रखे। किसी व्यावसायिक अथवा अन्य प्रतिस्पर्धी से गरमा गरमी होने का असर व्यापारिक प्रतिष्ठा पर होगा। धन की आमद सहज रूप से ही हो जाएगी। कन्या राशि के लोगों से बहस से बचे। घर मे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। गठिया अथवा जननेन्द्रिय संबंधित समस्या उभरेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन शांति से बिताने की आवश्यकता है। भांप कर ही व्यवहार करेंगे। सामने वाला आपकी परिस्थिति का खयाल नहीं करेगा। धन संबंधित मामले किसी ना किसी रूप में कलह का कारण बनेंगे। इन्हें प्रेम से निपटाने का प्रयास करें। कार्य व्यवसाय से धन की आमद तो होगी, लेकिन कोई ना कोई खर्च लगा रहने से संध्या बाद हाथ खाली ही रह जायेगा। पति पत्नी की घरेलू कलह बाहर के लोगों तक ना पहुचे इसका विशेष ध्यान रहे। संतानों का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने से अंदर ही अंदर परेशान रहेंगे। कहल बढ़ने के डर से विरोध भी नहीं कर पाएंगे। सेहत ठीक ही रहेगी। मध्य रात्रि बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

हठीला स्वभाव बनते कार्यो में विलंब करेगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। अधिकांश कार्य अपने ही बल करने पड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोग भी अधिकारियों से नाराजगी के चलते कार्यो को मनमाने ढंग से जल्दबाजी में करेंगे। धन की आमद आज जिस समय उम्मीद नहीं होगी, तब अकस्मात ही होगी। घर के सदस्य विशेष कर स्त्री अथवा संताने अपनी मांगे मनवाने के लिये अशांति फैलाएंगी। इन्हें समय पर पूरा करे वरना आने वाले कल शांति से बैठना मुश्किल होगा। संध्या बाद किसी अरिष्ट की आशंका से मन भयभीत रहेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यवसाय से आकस्मिक लाभ होगा। घर में भाई बंधुओ से किसी पुश्तैनी अथवा व्यावसायिक बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचे अन्यथा हानि ही होगी। इसके विपरीत एकल कार्यो में लाभ आवश्यकता से अधिक ही होगा। परिवार का वातावरण पल पल में बदलने पर असमंजस में रहेंगे। संतानें जिद पर अडेंगी। मांगे मनवाकर ही शांत होंगी। मुह पर मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। खास कर धनु एवं कुम्भ राशि जातको पर जल्दी से विश्वास ना करें। मानसिक संतुष्टि नहीं रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

परिस्थितियां उलझन में डालने वाली बन रही है। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूप रेखा अवश्य बना कर चले। दिनचर्या दिशाहीन रहने के कारण जिस भी कार्य को करेंगे। उसे बीच में ही अन्य काम पड़ने पर छोड़ना पड़ेगा। व्यवसाय में भी लाभ के पास पहुंचते पहुंचते भ्रमित हो जाएंगे। संध्या के आसपास ही थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। नौकरी वाले जातक आज जल्दी से काम करने के मूड में नही रहेंगे। घरलू खर्चो में संकीर्णता दिखाना कलह का कारण बनेगा। महिलाए ईर्ष्या भाव से ग्रसित रहेंगी। किस्मत को दोष देंगी। अकस्मात यात्रा के योग बन रहे है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

मन काल्पनिक दुनिया की सैर करेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसकी सफलता असफलता किसी अन्य के हाथ में रहेगी। विशेष कर पति अथवा पति से बनाकर चले अन्यथा अंत समय में सारी योजना रखी रह जायेगी। अकस्मात ही कही से धन की प्राप्ति‍ होगी। इसी से दैनिक खर्च के साथ भविष्य के खर्च चलाने पड़ेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लाये। आज व्यसन अथवा दुराचरण से बचकर रहे। पारिवारिक मान हानि के साथ शारीरिक रूप से भी नुकसानदेह रहेगा। कमर से नीचे के भाग में कोई नया रोग उभरने की संभावना है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन से काफी आशाएं लगाकर रहेंगे। एक समय में अधिक कार्य करने पर मतिभ्रम का शिकार बनेंगे। कार्य व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक कार्य आने पर उचित समय नहीं दे पाएंगे। अधीनस्थ सहकर्मियों का ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रा की योजना दिन के आरंभ से ही बनेगी। घर में संतान के कारण कोई नई परेशानी खड़ी होगी। उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलने से राहत मिल जाएगी। परिवार की महिलाए विशेष कर स्त्री वर्ग मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगी। कंधे कमर अथवा अन्य शारीरिक जोड़ो में दर्द रह सकता है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन बीते कल की तुलना में बेहतर रहेगा। समाज से सम्मान मिलेगा। कार्य व्यवसाय में भी प्रगति होगी। धन लाभ के समय आश्वासन ही मिलने से निराश रहेंगे। पूजा पाठ के लिए समय कम ही मिलेगा। फिर भी परोपकार के अवसर खाली नहीं जाने देंगे। जरूरतमंदों को आप जितना हो सके, उतना सहयोग करेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करें। निकट भविष्य में आगजनी अथवा अन्य किसी प्रकार से सामान अथवा आर्थिक क्षति होने की संभावना है। विरोधी पक्ष प्रबल रहेगा। संतानों अथवा घर के किसी सदस्य की गलत आदत से मन आहत होगा। घुटनों अथवा अन्य शारीरिक अंगों में निर्बलता रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

पिछली गलतियों से सीख लेकर ही सभी क्षेत्र पर व्यवहार करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही नुकसान में भी कमी आएगी। कार्य व्यवसाय अथवा सामाजिक क्षेत्र पर विरोधियों के प्रति नरम व्यवहार रखना आज कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। धन लाभ आशानुकूल रहेगा। धन संबंधित प्रसंग आने पर दिमाग गर्म होगा, इससे बचे। महिला वर्ग कार्य समय पर करेंगी। अहसान भी जताएंगी। भाई बंधुओं को आपके अथवा आपको उनसे उनके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहारिक रहे ईर्ष्या बनते कामो की बिगाड़ेगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी। पूजा पाठ के लिए समय तो निकालेंगे, लेकिन मन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वास करेगा। इनको करना ना करना एक बराबर ही है। समय और धन की बर्बादी ही होगी। कार्य व्यवसाय से बीते दिनों की तुलना में लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार के अवसर भी मिलेंगे। गलत मार्गदर्शन के कारण कर नहीं पाएंगे। वर्तमान परिस्थित अनुसार काम में विस्तार ना कर पाना अखरेगा। बाद में संतोष भी देगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों से भाई बंधुओं को लेकर वैचारिक मतभेद रहेंगे। आवश्यक कार्य कल के लिए ना टाले संध्या बाद से सेहत में नरमी आने के कारण अधूरे रह सकते हैं।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

सेहत में सुधार अनुभव करेंगे। प्रातः काल से ही व्यवसाय अथवा किसी आवश्यक घरेलू कार्य में विलंब होने की चिंता रहेगी। दोपहर बाद सही कार्य स्वतः ही व्यवस्थित होने लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। धन के व्यर्थ कार्यो पर खर्च को रोकने में असमर्थ रहने के कर आर्थिक कारणों से असंतुष्ट ही रहेंगे। परिस्थिति हर प्रकार से पक्ष में रहेगी। सरकार संबंधित उलझनों में फंसने की भी संभावना है। अनैतिक कार्यो से दूर रहे। धर्म कर्म में कम रुचि रहेगी। घर की बड़ी महिलाओं से कहा सुनी हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)