शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह की हो रही तलाश

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया भ्रमण

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्‍प‍िक जगह की तलाश हो रही है। वैकल्पिक स्थान के चयन को लेकर रांची उपायुक्त छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नगर सौरभ ने भ्रमण किया।

आला अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर जायजा लिया।

पदाधिकारियों ने अलग अलग स्थानों के भ्रमण के दौरान सभी पहलुओं पर चर्चा भी की। जल्द ही अंतिम रूप से स्थान का चयन कर लिया जाएगा।