08 फरवरी, 2021
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
चित धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेगा। घरेलू पूजा पाठ के साथ मित्र परिचितों के साथ धार्मिक क्षेत्र देवदर्शन के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। विवेक से आवश्यकता अनुसार लाभ अर्जित कर लेंगे। धन के आने के साथ जाने के रास्ते भी स्वतः ही खुले रहने के कारण पैसे जोड़ने में मुश्किल होगी। आर्थिक अथवा सम्पति के कारणों से घर के ही किसी सदस्य से तीखी झड़प होने की संभावना है। एकबार धैर्य विवेक से काम लेंगे। समझदारी से काम ले अन्यथा उलझन सुलझने की जगह अधिक बढ़ सकती है। संध्या का समय अत्यंत थकान से भरा रहने के कारण कार्यो में उत्साह खत्म होगा। सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन प्रतिकूल रहेगा। शारीरिक शिथिलता मांसपेशियों में अकड़न रहने से दैनिक कार्यो को भी जबरदस्ती करना पड़ेगा। महिलाओं को घर में किसी मांगलिक आयोजन के कारण अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी। मध्याह्न बाद शारीरिक सामर्थ्य एकदम से घटेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अनमने मन से काम करेंगे। अधिकांश कार्य में सहकर्मी अधीनस्थ के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा, जिसके फलस्वरूप गड़बड़ी होने की संभावना अधिक रहेगी। विरोधियों से हर क्षेत्र में आगे ही रहेंगे। कार्य आरंभ होते ही किसी ना किसी उलझन में अवश्य पड़ेंगे। संतान अथवा किसी अन्य परिजन के कारण यात्रा हो सकती है। संभव हो तो इसे टाले। वाहन से दुर्घटना अथवा अग्नि धारदार औजार से शारीरिक क्षति हो सकती है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आचरण अन्य लोगों को पसंद नहीं आएगा। स्वभाव से धार्मिक होते हुए भी वाणी में मिठास की कमी रहेगी। मन में भी किसी ना किसी के प्रति रागद्वेष की भावना रहने से जल्दी से किसी से पटेगी नहीं। कार्य क्षेत्र पर उछाल रहने पर भी आशानुकूल लाभ नहीं कमा सकेंगे। दैनिक खर्च निकालने में परेशानी नहीं आएगी। नौकरी पेशा को कार्य क्षेत्र पर भार बढ़ने से असहजता होगी। धीमी गति से कार्य करने पर किसी की डांट सुनने को मिलेगी। मध्याह्न बाद तेजी से कार्य करने में हानि हो सकती है। आज आप अपनी गलती पर भी बड़ी सफाई से लीपापोती कर बच निकलने में सफल रहेंगे। संध्या के समय धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। घरेलू वातावरण थोड़ा उथल पुथल रहेगा। सब अपने कार्यो में व्यस्त रहेंगे सहायता की उम्मीद नहीं रखें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन शुभ फलदायक रहेगा। मन ही मन जले भुने से रहेंगे। किसी कामना की पूर्ति नहीं होने पर भाग्य के साथ परिजन को भी दोष देंगे। मध्याह्न तक अंतर्द्वंद लगा रहेगा। परिजनों के ऊपर अनैतिक दबाव बनाने के चक्कर में घर की सुख शांति बिगड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल व्यवरण मिलेगा। टालमटोल का रवैया होने वाले लाभ में कमी लाएगा। घरेलू समस्या को घर में एवं व्यावसायिक उलझनों को कार्य क्षेत्र तक ही सीमित रखें अन्यथा दोनों ही जगह से निराश होना पड़ेगा। धन की आमद अवश्य होगी। जल्दबाजी ना करे। घर का वातावरण शांत ही रहेगा। धैर्य की कमी रहेगी। परिजनों की छोटी मोटी बातों को अनदेखा करें। टांगों में चोट अथवा कोई अन्य गंभीर शारीरिक समस्या का भय रहेगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके पीछे भी कुछ ना कुछ स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में विवेकपूर्ण आचरण कर घरवालों को आश्चर्य में डालेंगे। मन का भेद अधिक देर तक ना छुप पाने पर शीघ्र ही पोल खुल जाएगी। आपके अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना होने पर भी किसी का अहित नहीं होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल परिस्थितियां मिलने का जमकर लाभ उठाएंगे। जितना भी कमाएंगे उसका अधिकांश भाग तुरंत कहीं ना कहीं लग जायेगा। दोपहर के बाद कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता होने के बाद भी आपका ध्यान वर्जित कर्मो के प्रति भटकेगा। संध्या बाद टालने पर भी कोई समाज विरुद्ध कार्य करने की संभावना है। बाद में भाग्य और स्वयं को दोष देना पड़े, इसलिये इससे बचे अन्यथा घर का सुखी वातावरण खराब भी हो सकता है। नेत्र ज्योति अथवा हड्डी में चोट और सरदर्द से तकलीफ हो सकती है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नासमझी में किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। दिन का आरंभिक भाग तो वैसे शांतिपूर्वक ही बीतेगा। मध्याह्न में किसी से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ने पर हाथापाई अथवा कोर्ट कचहरी की स्थिति आने की संभावना है। आपके अंदर विवेक भरपूर मात्रा में रहेगा। सामने वाले की उद्दंडता के कारण अपना आपा खो देंगे। धैर्य धारण करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत आने वाले दिनों में भी परेशान करेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। चाह कर भी अपनी योजनाओं को सिरे नही चढ़ा सकेंगे। धन की आमद से खर्चो की पूर्ति नहीं कर पाएंगे। परिवार कुटुम्ब में सुख शांति रहेगी। किसी गलतफहमी के कारण प्रतिष्ठा कम हो सकती है। पेट संबंधित व्याधि एवं कमजोरी परेशान करेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन के आरंभिक भाग में किसी परिजन से आपके गलत आचरण को लेकर बहस होगी। बात गंभीर होने से पहले ही सुधार कर लेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी अन्य जगह से अकस्मात लाभ या शुभ समाचार मिलने से उत्साहित होंगे। उत्साह ज्यादा देर नहीं टिकेगा। लापरवाही अथवा भाग्य का साथ कम मिलने से बने बनाये कार्य बिगड़ने की संभावना है। धन की आमद थोड़ी थोड़ी मात्रा में कई बार होने से राहत मिलेगी। यह भी कुछ समय के लिये ही सुख दे पाएगी। खर्च अन्य दिनों की तुलना में अधिक होने पर धन संचय नहीं कर पाएंगे। ऊपर से उधारी वालो के कारण मन अस्थिर रहेगा। पैतृक एवं कुटुम्ब के कार्य झंझट जैसे लगेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी चंचलता अधिक रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी मन में कोई ना कोई भय बना रहेगा। यात्रा से खर्च करने पर भी कुछ आशा ना रखें।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वभाव में गंभीरता आएगी। पहले की लापरवाही कुछ ना कुछ अभाव अवश्य बनायेगी। दिन की शुरुआत में जो भी योजना बनाएंगे, उसे पूर्ण करने में धन अथवा अन्य किसी कारण से बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय उत्तम रहेगा। परिश्रम करने पर धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी। मन में कोई ना कोई तिकड़म लगी रहेगी। कम समय में ज्यादा लाभ पाने की योजना बनाएंगे। आज सट्टे लाटरी से अकस्मात लाभ हो सकता है। अपना हित साधने के लिये अन्य लोगों की अनदेखी करने में संकोच नहीं करेंगे। माता से उत्तम सुख एवं लाभ मिलने की संभावना है। घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा। धार्मिक और व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे है। इससे ज्यादा लाभ की आशा नहीं रखें। अकस्मात जलने चोट लगने का भय है। महिलाए सेहत का विशेष खयाल रखें।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आरंभ में घर में किसी शुभ आयोजन के चलते कोई अन्य आवश्यक कार्य रद्द अथवा आगे सरकाना पड़ेगा। मध्याह्न के समय कार्य क्षेत्र पर काम कम होने पर भी किसी ना किसी कारण से व्यस्तता रहेगी। आर्थिक रूप से संध्या का समय ठीक ठाक रहेगा। धन की आमद सहजता से हो जाएगी। मन में अधिक पाने की लालसा में संतुष्ट नहीं होगा। दैनिक खर्च के अतिरिक्त खर्च आने से असहजता होगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सरकारी प्रक्रिया बढ़ने से निराश होना पड़ सकता है। थोड़े अधिक प्रयास से सफलता मिल जायेगी। घरेलू वातावरण आध्यात्मिक रहने से सकारत्मक ऊर्जा का संचार होगा। माता अथवा ननिहाल पक्ष का सुख कम रहेगा। इनसे संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। रक्तचाप अथवा कमजोरी से घर का कोई ना कोई सदस्य पीड़ित रहेगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आरंभिक भाग को छोड़ शेष भाग में कोई ना कोई परेशानी लगी रहेगी। स्वभाव धार्मिक होते हुए भी अत्यंत स्वार्थी रहेगा। जहां से कोई लाभ की उम्मीद रहेगी, वहां अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी रूखा व्यवहार के कारण लाभ होते होते हाथ से निकल सकता है। धन लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। विवशता में किसी विरोधी से भी सहयोग लेने की नौबत आ सकती है। घरेलू वातावरण मध्याह्न तक घर में धार्मिक कार्य होने से शांत रहेगा। परिजनों के मध्य सहयोग और आपसी भावनाओं की कमी रहेगी। परिजनों को शक की दृष्टि से देखने पर धैर्य खो देने पर कलह हो सकती है। आर्थिक निवेश भूल कर भी ना करें। मूत्राशय अथवा गर्भाशय एवं हृदय संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घरेलू और सार्वजिनक कार्यो के लिये अपनी दिनचार्य एवं आवश्यक कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ से मध्याह्न तक का समय शुभ कार्यो में सम्मिलित होने से आत्मबल मिलेगा। मन में कोई ना कोई उठापटक लगी ही रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से धन और प्रतिष्ठा मिलेगा। बड़बोलेपन के चलते कोई नई समस्या भी बना लेंगे। स्वभाव में भावुकता कम रहेगी। अपने कार्य निकालने के लिये छोटा बनने में संकोच नही करेंगे। नए कार्य की तुलना में पैतृक कार्य से धन की आमद अधिक होगी। कार्य क्षेत्र एवं घर की व्यवस्था सुधारने पर खर्च भी करेंगे। नौकरी पेशा अपनी योग्यता के बल पर सम्मानित होंगे। नया कार्य भर भी बढ़ेगा। घर का वातावरण सुख की अनुभूति कराएगा। नेत्र रोग अत्यधिक थकान एवं कमर से नीचे के भाग संबंधित समस्या रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पिछले कुछ दिनों से किसी विशेष कार्य में सफल होने की संभावना अधिक है। सार्वजिक एवं सरकारी क्षेत्र के उच्च प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ने का लाभ भी निकट भविष्य में शीघ्र ही देखने को मिलेगा। दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी। घरेलू कार्यो की अधिकता के चलते अन्य कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। दोपहर बाद किसी परिचित से शुभ समाचार मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर किसी परिजन की व्यवहारिकता लाभ दिलाएगी। धन की आमद सोच से अधिक होगी। दैनिक खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। व्यावसायिक अथवा पर्यटन यात्रा की योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ समय के लिये कटुता का अनुभव होगा। फिर भी तालमेल बिठा ही लेंगे। अत्यधिक थकान और लापरवाही के कारण चोटादि एवं फेफड़े में संक्रमण का भय है।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)