आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

03 फरवरी, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन शुभ फलदायी रहेगा। मानसिक रूप से कुछ ना कुछ समस्या लगी ही रहेगी। किसी भी कार्य को एक बार मे पूर्ण नही कर पाएंगे। आवश्यक कार्य भी कई बार प्रयास करने पर ही पूर्ण होंगे। धन की आमद निश्चित नहीं रहेगी। पैतृक संबंधित कार्य कुछ समय के लिये स्थगित रखें परिणाम कुछ नही मिलेगा। परिवार की महिलाएं विवेकी व्यवहार करेंगी। लाभ होते होते क्रोध की भेंट चढ़ सकता है। सतर्क रहें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मानसिक रूप से अन्य दिनों की तुलना में शांति अनुभव करेंगे। जल्दी से किसी की गलती का बुरा नही मानेंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी। धन लाभ के साथ सुख के साधनों का उपभोग करेंगे। घर में किसी को आपकी उन्नति अखरेगी। भाई बंधु ईर्ष्या का भाव रखेंगे। सब सुख सुविधा मिलने पर भी दाम्पत्य जीवन मे कुछ ना कुछ रूखापन रहेगा। मानसिक अंतर्द्वंद्व को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

विवेकपूर्ण व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे। धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाएं अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवहार अटपटा रहेगा। सीधे शब्दों में बात नही करेंगे। मन मौज शौक अथवा अनैतिक कार्यो में भटकेगा। किसी की रोक टोक करने पर झगड़े पर उतर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर इसके विपरीत व्यवहार रहेगा दिमाग की जगह दिल की सुनना कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। आध्यत्मिक कार्यो से जुड़े धन के साथ सम्मान लाभ भी मिलेगा। महिलाएं अधिक बोलने से बचे। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन धन लाभ वाला है। वाणी एवं व्यक्तित्त्व में प्रखरता रहेगी। बिगड़े कार्यो को भी व्यवहारिकता से बना लेंगे। कार्य व्यवसाय में बराबरी कोई नहीं कर सकेगा। फिर भी सतर्क रहें। आपसे मन का भेद लेकर अपना प्रयोजन सिद्ध करेंगे। नौकरी वालों के लिये आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आपके विचार अधिकारीवर्ग को प्रभावित करेंगे। थोड़ी खुशामद करने पर पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मन से संतोषी रहेंगे। घरेलु दबाव में आकर धन कमाने की तिकड़म लगायेंगे। कार्यो को सहज रूप से होने दे जबरदस्ती करने पर परिणाम भी वैसे ही मिलेंगे। मित्र मंडली में कुछ अनैतिक वर्जित कार्य करने का दबाव बनाया जा सकता है। बाहर की जगह घर में ही खाली समय बिताये। आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे। यात्रा ज्यादा जरूरी होने पर ही करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

प्रत्येक कार्य संकोच से करेंगे। मन में चंचलता आएगी। सही कार्य को छोड़ गलत कार्य की ओर जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। किसी परिजन का मार्गदर्शन चाहेंगे, लेकिन मिल नहीं सकेगा। कोई बाहरी व्यक्ति ही दुविधा से बाहर निकालेगा। धन लाभ आवश्यकता से कम अकस्मात होगा। भविष्य में लाभ चाहते है तो मेहनत करने में कमी ना छोड़े। सेहत एवं घर के वातावरण में पहले से सुधार आएगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। महिलाओं को अथवा किसी महिला द्वारा मानसिक कलेश मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा। सोची हुई योजनाए निष्फल जाएंगी। केवल पूर्व में किये परोपकार का फल ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा। दैनिक खर्च चलाना भी मुश्किल लगेगा। नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश कुछ दिनों के लिये निरस्त करें। परिजनो की बात को ध्यान से सुने। कोई प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार विचार अवश्य करें। शांति बनी रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

स्वभाव एव व्यवहार में दिखावा अधिक रहेगा। कोई भी कार्य सामाजिक हो या आध्यात्मिक अथवा घरेलू सभी मे आडंबर युक्त दिनचार्य रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा। सहयोग भी समय पर मिलने से सोची हुई योजनाएं समय पर फलित होंगी। धन लाभ आशाजनक रहेगा। पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा। भाई बंधुओं से थोड़ी बहुत गर्मा गर्मी हो सकती है। महिलाओं का किसी पुरुष अथवा पुरुषों का महिला के सहयोग से भाग्योदय होने की संभावना है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे। फिर भी लापरवाही से बचें। मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा। पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी संतानों की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन दुखी होगा। आरोग्य बना रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

धर्म लाभ मिलेगा। मन में आध्यात्मिक भावनाएं जागृत होंगी। पूजा पाठ में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवस्था रहेगी। निश्चित समय से थोड़ा आगे पीछे कार्य पूर्ण कर लेंगे। धनाभाव अथवा किसी अन्य कारण से कर नहीं पाएंगे। परोपकारी स्वभाव के कारण लोगों की मदद करेंगे। बाद में स्वयं परेशानी में पड़ेंगे। धन लाभ आवश्यकता पूर्ति लायक ही मध्यम होगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

सेहत में कुछ ना कुछ विकार बनेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकांश कार्य आपके मन के अनुसार नहीं होने पर बेमन से करने पड़ेंगे। व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी। मानसिक विकार बनेंगे, जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे। फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे। धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा। बुद्धि विद्या संतान सुख मिलेगा। भाई बहनों से कम पटेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)