
पटना। इंदु चंद्रा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म हत्यारा के हुंकार ने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसकी शूटिंग होली के पहले पूरी कर ली जाएगी। इसकी शूटिंग लंबा चली है।
फिल्म के लेखक व निर्देशक ब्रजेश पाठक हैं। सूरज सम्राट मुख्य नायक की भूमिका में हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों में गोपाल राय, अशोक कालरा, उदय सिंघानिया, राजकपूर शाही, उदय श्रीवास्तव, मनोज द्विवेदी, संजय वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, मुन्ना मोबाइल, ओमकार कुमार, बबली नायक, तृषा खान, सीमा गुप्ता, प्रियंका, धर्मेंद्र धरम, लालबहादुर व अन्य शामिल हैं। इस फिल्म के लिए मोहम्मद खुर्शीद अकबर का विशेष आभार है।
लेखक और निर्देशक ब्रजेश पाठक ने बताया कि फिल्म में दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस सब देखने को मिलेगा। इमोशन भी जबरदस्त देखने को मिलेगा। गीतकार शैलेश संगम व हरिश्चंद्र, संगीतकार सूर्यकांत सिंह व चंदन, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, डीओपी नागेंद्र राव, डांस मास्टर आर्यन देव व पीआरओ कुमार यूडी हैं।