जानलेवा बन गया है कुडू प्रखंड के टाटी चौक से चट्टी तक बनने वाला पथ

झारखंड
Spread the love

  • राज्‍यसभा सांसद के प्रतिनिधि के प‍िता की दुर्घटना में हो गई मृत्‍यु
  • ग्रामीणों ने पूर्व विधायक कमल से की अनियमितता की शिकायत

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के कुडू प्रखंड के टाटी चौक से चट्टी तक बनने वाला पथ और पुल-पुलिया राहगी‍रों के लिए जानलेवा बन गया है। आये दिन इस पथ पर दुर्घटना हो रही है। लोग जान गवां रहे हैं। सोमवार को राज्‍यसभा सांसद के प्रतिनिधि के पिता की मृत्‍यु इसी पथ पर दुर्घटना में हो गई।

इस पथ का निर्माण 87 करोड़ की लागत से हो रहा है। ग्रामीण इसमें अनियमितता बरते जाने की लगातार शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद पूर्व विधायक कमल किशोर भगत पथ का अवलोकन करने गये। वहां ग्रामीणों ने घटिया-निर्माण से संबंघित शिकायत की। उन्‍होंने बताया कि पथ में घटिया किस्म के मेटल उपयोग किया गया है। पुल तो अभी से फट रहा है। यहां अक्सर एक्सीडेंट होता रहता है। तभी उस पथ से गुजर रहे उत्का निवासी सह राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु के प्रतिनिधि अशोक यादव के पिता और सेवानिवृत्‍त शिक्षक रामचरित्र सिंह की नैनो कार कैरो बॉर्डर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इसकी सूचना मिलते ही श्री भगत वहां पहुंचकर उपस्थित ग्रामीण और परिजनों के सहयोग से घायल शिक्षक को सदर अस्पताल भे‍जा। दुर्घटनाग्रस्त शिक्षक का सिर फट गया था। गाड़ी पेड़ से टकरा जाने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी। मृतक अपने गांव उत्का से टाटी चौक की ओर अपने वाहन से जा रहे थे। तभी दुर्घटना घट गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्‍यु हो गई।

आजसू के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल सहित अन्‍य ने उनकी मृत्‍यु पर दुख प्रकट कि‍या। उनकी मृत्‍यु पर कांग्रेस पार्टी सहित अन्‍य संगठन के सदस्‍यों ने भी दुख जताया। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह, अभय सिंह, विनोद सिंह, रहमत अंसारी, विनय राम, मो बबलू, मो हलीम, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, एन कुजूर ,शत्रुघ्न तिर्की, नितिन बर्मन, जत्रु मुंडा, महबूब अंसारी, शकील अंसारी, इनामुल अंसारी, मो आलम, मो मिंटू, शशि कुमार वर्मा, नईम अंसारी, तारकेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, ननका विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, जगदेव उरांव, योगेंद्र बागे, गंगा प्रसाद, ब्रज सिंह, जवाहर अग्रवाल, रहमत अंसारी, सुनील साहू, संतोष प्रसाद, हाजी कलीम, एजाज मलिक, सागर वर्मा, संदीप भगत, वीरेंद्र भगत, संजय विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, यासीन कुरैशी, अजमल कुरैशी, शंकर उरांव, बजरंग महतो, विनय साहू, राजू खान, मो बबलू, गुड्डू खान, सुमित विश्वकर्मा, दीपू सिंह, नन्हे खान, देबू साहू, बजरंग महतो, कार्तिक लोहरा, कन्हैया केसरी, मनीष केसरी, दिनेश अग्रवाल सहित सैकड़ों ट्रक मालिक  शामिल हैं।