रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा हर सप्ताह लोगों को मुफ्त भोजन कराएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन सेवा शुरू की है।
संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने बताया कि प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन सेवा प्रत्येक रविवार या सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक की जायेगी।
रांची शहर से सटे हुए पुंदाग टीओपी के पीछे पुंदाग बस्ती में संस्था द्वारा 15 फरवरी को इसकी शुरुआत की गई। इस दौरान लगभग 350 निर्धन लाचार असहाय ग्रामीणों को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, विजय जालान, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, सह सचिव सुरेश कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, नवल अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, दिलीप अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, चिरजीलाल खंडेलवाल, पवन पोद्दार (ताउ), विशाल जालान, ओमप्रकाश सरावगी, जगदीश अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, मनीष सोनी, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज कुमार गुप्ता, आलोक सिंह, प्रमोद सारस्वत सहित महिला मंडल की सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, अमिता जालान, आशा सिंह, आशा मिश्रा भी उपस्थित थे।