रांची। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में फिर बढ़ोतरी हो गई है। इसमें 25 रुपये का इजाफा किया गया है। फरवरी में तीसरी कीमत में बढ़ोतरी की गई है। ग्राहकों से पहले से सिलेंडर पर मिल रही सब्सिडी दी जाती रहेगी।
फरवरी में तीसरी बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को घरेलू गैस सिलेंड के दाम 25 रुपये बढ़ाये थे। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। अब 25 फरवरी को तीसरी कीमत बढ़ाई गई। इसमें 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
दूसरी बार गैस गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर यह 826.50 रुपये हो गया था। अब नई कीमत 851.50 रुपये होगी। कीमत बढ़ने के बाद ग्राहकों को सब्सिडी के तौर पर 37.76 रुपये दिये जाएंगे। इस हिसाब से ग्राहकों को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 813.74 रुपये देने होंगे। यह कीमत रांची सहित झारखंड में प्रभावी होगी।