रांची। सिमडेगा में पहली बार राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 10 मार्च से 18 मार्च तक होगा। इसका उद्घाटन 10 मार्च 2021 को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। इसे लेकर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह और हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्हें सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रण दिया।
आयोजकों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला हॉकी का गढ़ है। वहां पहली बार राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हो रहा है। इससे नई प्रतिभाओं को बहुत अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। सिमडेगा में पहली बार राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है।
जिला के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री का दूसरी बार आगमन होगा। इससे पूर्व वे 2018 में भी यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता जूनियर भारतीय टीम की कैप्टन सलीमा टेटे को सम्मानित करने आए थे। उन्होंने कहा था कि सिमडेगा हॉकी की नर्सरी है। इसे हम सबको मिलकर और अधिक बढ़ावा देना है।