ओवरऑल पुरस्‍कार के लिए राजकीय हजारी मध्य विद्यालय का चयन

झारखंड शिक्षा
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की हजारी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, हजारी को ओवरऑल सहित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिले में 38 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें राजकीय हजारी मध्य विद्यालय भी शामिल है।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ विद्यालय 2021 22 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बोकारो जिले के 38 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। 30 विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिले के 8 विद्यालय को ओवरऑल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

ओवरऑल पुरस्‍कार के लिए चुने गये स्‍कूलों में राजकीय हजारी मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय माराफारी, उत्क्रमित विद्यालय रघुनाथपुर, उत्क्रमित विद्यालय जारंगडीह, +2 हाई स्कूल हरनाध, उत्क्रमित मध्य विद्यालय संथाल लघला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास और मध्य विद्यालय कश्वगढ़ शामिल हैं।

उक्त पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर स्कूल प्रबंधन ने भारत सरकार, झारखंड सरकार और जिला प्रशासन सहित जिला शिक्षा विभाग जिला शिक्षा विभाग को प्रति आभार जताया है। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि प्राचार्य लोबिन मुर्मू और सहयोगी शिक्षकों के कुशल नेतृत्व ने स्कूल को इस पुरस्कार के काबिल बना दिया है।