रांची। विश्वकर्मा मंच झारखंड (लोहार समाज) का 11वां पारिवारिक मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह रांची के धुर्वा स्थित विधानसभा सभागार में रविवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता श्रीकांत शर्मा ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कई प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शम्भू शरण शर्मा, दुधेश्वर विश्वकर्मा, विरेन्द्र शर्मा, मुरारी विश्वकर्मा थे। सम्मानित अतिथि सत्यनारायण शर्मा, गणेश ठाकुर, शिव कुमार विश्वकर्मा, गणेश ठाकुर, अर्जुन शर्मा, गोपाल प्रसाद, डॉ राजीव रंजन शर्मा थे। सभी ने शिक्षित और संगठित होने पर बल दिया। इस अवसर पर संगठन द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों एवं वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
उद्घाटनकर्ता न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास करने में सफल होते हैं। तभी देश और समाज आगे बढ़ता हैं। मंच के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सामाजिक कार्य से समाज का उत्थान होता है। समाज में विकास होता है। मेघावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इससे वे पढ़ाई-लिखाई में रुचि लेंगे। समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2020-2021 में मैट्रिक, इंटर, स्नातक, मास्टर डिग्री और अन्य क्षेत्रों से अव्वल स्थान पाने वालों को स्मृति चिन्ह, शॉल, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज के ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया गया, जो विश्वकर्मा मंच झारखंड के साथ लगातार जुड़े रहे हैं। समाज के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान किए हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में ऋषिराज, आदित्य विश्वकर्मा, आस्था शर्मा, अनुभा ठाकुर, विश्वकर्मा स्मृति उमाकांत, शोभा विश्वकर्मा को स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डांस प्रतियोगिता
सीनियर ग्रुप में प्रथम आयुषी विश्वकर्मा, सेकंड मुस्कान कुमारी, थर्ड शर्वानी कुमारी
जूनियर ग्रुप में प्रथम हनसिका कुमारी, सेकेंड अराध्या शर्मा, थर्ड अनशिका कुमारी
चित्रकला प्रतियोगिता
सीनियर ग्रुप में प्रथम हर्ष कुमार, सेकंड दीक्षा शर्मा, थर्ड विश्वजीत कुमार
जूनियर ग्रुप में निधि कुमारी, सेकंड अमित कुमार, थर्ड अनिश कुमार, अक्शया

बिंदी लगाओ प्रतियोगिता
प्रथम बबली कुमारी, सेकंड कृष्ण शर्मा, थर्ड ज्योति शर्मा
फैंसी ड्रेस
प्रथम ऋषुराज श्रेष्ठ पांडेय, सेकंड नाभ्या शर्मा, थर्ड तृषा शर्मा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, विजय विश्वकर्मा, अंकिता कर्मकार, संचिता कर्मकार, माला रानी शर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, नंदनी कुमारी, रीना शर्मा, विजय शर्मा, मुन्नीलाल शर्मा, संतोष शर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, कुमार शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अरविंद शर्मा, बांकेलाल शर्मा, सतीश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मानिकचंद ठाकुर, कृष्णा विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, अर्जुन शर्मा का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव राकेश कुमार शर्मा और धन्यवाद मनोज शर्मा ने किया।