Jharkhand : लगातार 4 दिन होगी बारिश, अलर्ट जारी

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में लगातार चार दिन बारिश होने की संभावना है। दो दिनों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

केंद्र के मुताबिक 16 फरवरी को राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन अथवा वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे बोकारो, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार और लोहरदगा जिला प्रभावित होगा।

17 फरवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है।

18 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सराइकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गर्जन अथवा वज्रपात होने की आशंका है।

19 फरवरी को राज्‍य में समानता बादल छाए रहेंगे। गर्जन अथवा वज्रपात के साथ कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र ने 17 और 18 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 17 फरवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं र्गजन के साथ वज्रपात की आशंका है।

इसी तरह 18 फरवरी को झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, सिंहभूम सरायकेला में कहीं-कहीं अथवा वज्रपात की आशंका है।