भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति खत्म कर दे तो आधे मुसलमान उसमें जाएंगे : फिरोज

झारखंड
Spread the love

  • मोमिन कांफ्रेंस बंगाल में ओवैसी का विरोध करेगा

रांची। ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस 100 वर्ष से पहले की तंजीम है। यह हमेशा सेकुलरिज्म की बात करते हैं। जो भी पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति करती है, उसका मोमिन कांफ्रेंस विरोध करता है। उक्त बातें ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने कही। वे 8 फरवरी को प्रेस क्लब में प्रेस से बात कर रहे थे।

अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति खत्म कर दे तो आधे मुसलमान उसमें जाएंगे। किसानों के बाद सबसे बड़ी आबादी बुनकरों की है। इसमें हिन्दू-मुस्लिम नहीं होना चाहिए। हम ओवैसी का विरोध बंगाल में भी करेंगे।

श्री अंसारी ने कहा कि मोमिन कांफ्रेंस बहुत पुरानी जमात है। जो पूरे हिंदुस्तान में है। मोमिन कांफ्रेंस का मकसद अंसारी समाज में जागरुकता लाना है। हम बीजेपी, आरएसएस, और ओवैसी की पार्टी का विरोध करते हैं। क्‍यूकि यह धर्म की राजनीति करते हैं। पूरे हिंदुस्तान में 60 प्रतिशत अंसारी समाज के लोग है। झारखंड में 85 प्रतिशत अंसारी समाज के लोग है। फिर अंसारी समाज को नजरअंदाज क्‍यू किया जा रहा है। सेकुलर पार्टी को जीताने में अंसारी समाज की अहम भूमिका रही है।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार का धन्यवाद करते है कि हजारीबाग मेडिकल कालेज का नाम शेख भिखारी रखा। स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन अंसारी को मंत्री बनाया। हमारी मांग खत्म नहीं हुई है। हमारी मांग ग्रास रूट लेवल तक है। बुनकर, हेंडलूम, क्राफ्ट को खत्म करने से हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचा है। अंसरियों को उनका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए।

कार्यकारी अध्‍यक्ष सह हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि हेमंत सरकार अल्पसंख्यक मुसलमानों और अंसारी समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। सिर्फ मंत्री का लॉलीपॉप देने से नहीं चलेगा।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी, प्रदेश वर्किंग अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी एहसान अंसारी, महासचिव इदरीस अंसारी, शहादत हुसैन अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद, प्रदेश महासचिव मुफ्ती अब्दुल्ला, अजहर अंसारी, अफताब आलम मौजूद थे।