हिन्‍दू जागरण मंच ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। हिन्दू जागरण मंच की रांची महानगर कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रांची के रातू रोड चौराहा के समीप 14 फरवरी को किया गया। इस दौरान वर्ष 2019 में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन द्वारा आतंकवादी हमले में आज के ही दिन शहीद हुए सभी भारतीय जवानों को उनके तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषिनाथ शाहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ता और आमजनों को राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करते हुए संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज जरूरत है सभी को हांथ से हांथ मिलाने की। जब भी राष्ट्र अखंडता और बाहरी आक्रमणकारियों की बात हो तो पूरे देश को एकता के एक सूत्र में बंधकर डटकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई और संचालन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में प्रेरणादायी संदेश जाता है। समाज की आने वाली पीढ़ी राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत होकर सदैव देश की रक्षा के लिए तत्पर रहने को प्रेरित होती है।

मौके पर उपाध्यक्ष चंदन मिश्रा, मीडिया प्रभारी नमन भरतिया, सोनू गुप्ता, सनी वर्मा, विकाश गुप्ता, रवि वर्मा, चंदन कुमार, ऋषिकेश शर्मा, राहुल शर्मा, शिवम कुमार, राहुल सिंह सेंटी, धनराज यादव, प्रिंस कुमार गुप्ता, अमित कुमार, राहुल कुमार शर्मा, रवि कुमार, विकाश गुप्ता मौजूद थे। ये जानकारी मीडिया प्रभारी नमन भरतिया ने दी।