रांची। दिवंगत कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन 5 फरवरी को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उन्हें दोपहर राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मधुपुर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में वे झामुमो के प्रत्याशी होंगे।
जानकारी हो कि हाजी हुसैन अंसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रह चुके थे। कोरोना से संक्रमित थे। इलाज के बाद वे ठीक हो गये थे। इसके बाद रांची के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
मंत्री पद की शपथ के लिए विधायक सरफराज अहमद और निरेल पूर्ति का नाम भी चल रहा है। सरकार की ओर से अभी तक किसी के नाम की विधिवत घोषणा नहीं की गई है।