Jharkhand Weather : बदला मौसम, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का मौसम बदल गया है। रांची में आज यानी 9 दिसंबर की सुबह बारिश हुई। कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी है। तापमान में बदलाव हो सकता है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

यहां बारिश की उम्‍मीद

आज राज्‍य में उत्‍तर-पश्चिम भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX