रांची। श्री परशुराम इंटरनेशनल झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा का गठन बूटी मोड़ स्थित रांची कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत की अध्यक्षता में रविवार को हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पांडेय और राष्ट्रीय प्रवक्ता लक्ष्मीचंद दीक्षित की उपस्थिति में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर श्रीमती सरिता पांडेय और महामंत्री के लिए श्रीमती सुनीता दुबे की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा पदधारियों और पूरी कार्यकारिणी समिति का विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज में संगठन की मजबूती के लिए शाखा जिाला और प्रदेश स्तर पर विस्तार करने का एकसूत्री लक्ष्य निर्धारित किया है। राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन में सदस्यता अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश सम्मेलन का आयोजन रांची में आयोजित होगा। राष्ट्रीय समिति द्वारा यह विचाराधीन है।

बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री ज्ञान देव झा, संजीव चौधरी, संजीव मिश्रा, महेंद्र कुमार मिश्रा, उमा नाथ मिश्रा, युवामोर्चा अध्यक्ष पवन दुबे, आत्मा राम द्विवेदी, मनोज पाण्डेय, संतोष पाठक, विवेकानंद दुबे, मनोज कुमार चौबे, सरिता पांडेय, संगीता दूबे, करुणा मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।