गोमिया नगर परिषद का विघटन होने पर पूर्व विधायक का अभिनंदन

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। गोमिया नगर परिषद का विघटन होने पर पूर्व विधायक माधवलाल सिंह का जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी मोड़ के समीप बुधवार को अभिनंदन किया गया। उन्‍हें 101 किलो का माला पहनाया गया।

समारोह के आयोजकों ने कहा कि नगर परिषद के विघटन में पूर्व विधायक की अहम भूमिका रही है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश प्रसाद ने की। समारोह में श्री सिंह ने कहा कि गोमिया में नगर परिषद का गठन 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय हुआ। उस वक्‍त किसी राजनीतिक दल और जन प्रतिनिधि ने यह मामला नहीं उठाया। पूरी जानकारी लेने के बाद वर्ष 2019 में उन्‍होंने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्‍हें बताया कि गोमिया नगर परिषद गठन की अहर्ता नहीं रखता है। इस पर पुनर्विचार कर इसे विघटि‍त किया जाये। उसके बाद वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर नगर परिषद के विघटन की मांग रखी। बोकारो के उपायुक्त को भी लिखित जानकारी दी।

समारोह में जिप सदस्य गुलशरीफ और सामाजिक कार्यकर्ता केदारनाथ पंडा ने कहा जब भी गोमिया में कोई भी बड़ी समस्या आई है, तब पूर्व विधायक श्री सिंह खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार नगर परिषद विघटन नहीं करती है तो उच्च न्यायालय में मामले को रखा जाता। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद स्वर्णकार, केदारनाथ पंडा, एएन सिंह, स्वाग दक्षिणी पंचायत के मुखिया धनंजय सिंह ने भी सबोधित किया। कार्यक्रम में किसान आंदोलन और उत्तराखंड त्रासदी के मृतकों को दो मि‍नट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर युवा नेता कृष्ण दयाल सिंह, गौतम प्रसाद, उत्तम कुमार, नरोत्तम प्रसाद, विजयांद प्रसाद, आकाश कुमार, यमुना चौहान, अभय सिन्हा, रविन्द्र प्रसाद, मोहन प्रसाद, अभय सिन्हा, कृष्ण कांत प्रसाद, उतम प्रसाद, चन्द्र शेखर प्रसाद, गौतम प्रसाद, बलराम प्रसाद, सतेन्द्र प्रसाद, दीनबंधु प्रसाद,, देवरंजन प्रसाद, साकेत प्रसाद, प्रतिप प्रसाद, शिवशक्ति प्रसाद (बिपिन), कृष्णा सिंह, सूर्यनारायण प्रसाद, रामजी प्रसाद, शंकर प्रसाद, सेल से मुन्ना सिह, राजेश जायसवाल, बिनोद अग्रवाल, आकाश कुमार सहित अन्‍य उपस्थित थे। समारोह में मंच का संचालन कोपेश्वर गोप ने किया।