देश में अबतक 91.86 लाख लाभार्थियों को लगाया गया कोरोना का टीका

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार सेहत
Spread the love

नई दिल्ली। बुधवार को देश के 33 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 1.87 लाख लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसी के साथ देश में 16 जनवरी से लेकर अबतक 91.86 लाख लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इनमें 65,21,785 स्वास्थ्यकर्मी और 26,64,972 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी ने बुधवार को बताया कि अब तक 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 70 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें लक्षद्वीप, बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड शामिल हैं। इसके साथ 40 प्रतिशत से कम स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाने वाले राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में पंजाब, तमिलनाडु, चंडीगढ़, नगालैंड औऱ पुदुचेरी शामिल हैं।