महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्‍यों ने महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्‍व अध्यक्ष साबिर खान ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सुखेर भगत ने कहा कि इस सरकार ने आम गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि से किसान का लागत मूल्य बढ़ गया है। महंगाई हर क्षेत्र में दानव की तरह खड़ी है।

डॉ अजय सहदेव ने कहा कि मोदी सरकार बनाने से पहले लोगों को सपना दिखाएं। आज बड़े-बड़े कारपोरेट घरानों को लाभ देने के लिए सभी क्षेत्रों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि कर रही है। इसका हर स्तर में विरोध किया जाएगा। हाजी शकील अहमद ने कहा कि महंगाई अब चरम सीमा को पार करने जा रही है। केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण करने में विफल रही है। उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।

मशाल जुलूस में हाजी सिकंदर अंसारी, दीपक महतो, समूल अंसारी, आजाद खान, संतोष महतो, नुसरत अंसारी, अख्तर अंसारी, जमील अंसारी, राजेश लाल सहदेव, सईद अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, मजीद अंसारी, दिनेश प्रसाद, असलम अंसारी, असलम खान, जफर इमाम, यूनुस अंसारी आदि शामिल थे।