Bihar : कटिहार में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत

बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

पटना। बिहार में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में समस्तीपुर के छह लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गये। सभी लड़के का छेका कर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 कुर्सेला पुल पर यह घटना हुई। यहां तेज गति से आ रहे ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। घटना में स्कॉर्पियो में सवार 9 लोगों में से 6 की मौत मौके पर हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी मृतक समस्तीपुर जिला के रोसड़ा के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक सभी एक ही गाड़ी से फुलवरिया सिद्धि महतो की बेटी की शादी के लिए आए थे। इस दौरान यह घटना घट गई। मृतकों में कैलाश महतो, सिद्धि महतो, नंदलाल महतो, अर्जुन महतो, सुंदरी महतो और अजय महतो शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा। आगे की कार्रवाई में जुटा गया।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है। मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।