बिहार में बनी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जल्‍द दिखेगी सिनेमाघरों में

मनोरंजन
Spread the love

जहानाबाद। बिहार में बनी भोजपुरी फिल्‍म का ट्रेलर ओम हरी संगती यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस फिल्‍म का नाम ‘ई हमार चुनौती बा’ है। सिनेमाघरों में यह जल्द प्रदर्शित की जाएगी। यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है।

फिल्‍म में अक्षय राज, निशा सिंह, बसंत कुमार, आशिका राज खलनायक की भूमिका में हैं। प्रवीण सप्पू, मुन्ना टाइगर के अभिनय के साथ दर्शकों को पलक और काजल का आइटम सॉन्ग देखने को मिलेगा। बबली ने भी इसमें भूमिका निभाई है।

लंबे अरसे के बाद बसंत कुमार मुख्य नायक की भूमिका में दिखेंगे। इससे पूर्व इन्होंने टीवी सीरियल पिरितिया तोहार अनमोल, ईटीवी बिहार के दास्तान ए जुर्म, रावण और अन्य में अभिनय किया। भविष्य में भी इनकी कई फिल्में आने वाली है। इसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू होगी।

फिल्म के निर्देशक मंजय कुमार, गीतकार विनय बिहारी और पंकज प्रियदर्शी, म्यूजिक डायरेक्टर चेतन परदेसी हैं। गायक  मोहम्मद अजीज, उदित नारायण, इंदू सोनाली, एहसान आलम, पूर्णिमा, आलोक कुमार, ममता रावत, अनामिका सिंह और राधा रानी हैं।

निर्माता-निर्देशक मंजय कुमार ने बिहार के कई नए कलाकारों को इस फिल्म में मौका दिया है। फिल्म की शूटिंग जहानाबाद जिले में हुई। यह मोहम्मद अजीज द्वारा गाई गई गीत की आखिरी फिल्म है।