ऑडियंस से अभिनेता बनें बिहार के आयुष सिंह राजपूत

मनोरंजन
Spread the love

बिहार। अभिनेता आयुष सिंह राजपूत वर्तमान में कई टीवी सीरियल, फिल्म, म्यूजिक वीडियो आदि कर चुके हैं। उन्‍हें बचपन से ही फिल्में देखने का शौक रहा है। इसे देखकर ही अभिनय के प्रति प्रेरित हुए। अभिनेता के रूप में सफल होने का मन बना लिया। घर परिवार से शुरुआत में विरोध का सामना करना पड़ा। अंततः माता पिता का साथ मिलने लगा।

मूलरूप से बिहार के भागलपुर के रहने वाले आयुष ने अभिनय के क्षेत्र में संघर्ष का सफर अपने कॉलेज के दिनों में प्रारम्भ कि‍या। उस समय उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया। भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में दोस्त की मदद से काम मिला। यह सफल रही। म्यूजिक वीडियो व लघु फिल्म करने के बाद भी जिस चीज की ललक थी, वह अधूरी सी महसूस हो रही थी।

इसके बाद उन्‍होंने एक्टिंग सीखने के लिए ट्रेनिंग संस्थान से जुड़ने का मन बनाया और मुंबई का रूख किया। वहां संघर्ष का एक नया दौर शुरू हुआ। यह सिलसिला काफी समय तक चला। उन्होंने मुंबई में अपनी शुरुआत एक ऑडियंस के रूप में की। थोड़े बहुत पैसे भी मिलने लगे।ऑडियंस से जूनियर ऑर्टिस्ट और फिर बनें अभिनेता। वर्तमान में आयुष कई बॉलीवुड फिल्म, टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके हैं।