मुंबई। अभिनेता राजीव कपूर का दिल दौरा पड़ने से 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, इससे पहले उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।
जानकारी हो कि पिछले साल अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। बताया जाता है कि सुबह तक राजीव कपूर ठीक ठाक दिख रहे थे। नाश्ते के बाद हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।