ACB टीम ने BDO को घूस लेते किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

पलामू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने BDO को घूस लेते किया गिरफ्तार किया है। उसने कूप निर्माण के लिए पैसे मांगे थे। उसकी गिरफ्तारी आवास से हुई।

झारखंड के हरिहरगंज BDO को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया। कूप निर्माण के संबंध में BDO जागो महतो ने 7 हजार रुपये रिश्वत लिया था।

ACB टीम ने बीडीओ को रंगे हाथ हरिहरगंज आवास से गिरफ्तार किया। आवेदक संतोष यादव के आवेदन पर ACB की कार्रवाई की। संतोष ने आवेदन में बीडीओ के पैसा मांगने की बात बताई थी। वह पैसा नहीं देना चाहता था।

आवेदन मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसकी छानबीन की। इसमें पैसा मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद जाल बिछाकर बीडीओ को गिरफ्तार किया गया। अब टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।