बिल्डिंग की छत से कूदा युवक, फिर जानें क्या हुआ, देखें वीडियो

Uncategorized
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक युवक खाली बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया। वहां से बार-बार कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। उसे पुलिस काफी देर तक समझाने का प्रयास करती रही। इसके बाद युवक नीचे कूद गया।

रांची के सेवा सदन के पास ब्राह्मण घर्मशाला के नजदीक आरसी शर्मा पथ स्थित एक खाली घर की छत पर युवक चढ़ गया। वहां से कूदने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी आई। उसे उतरने के लिए समझाने लगी।

पुलिस और आसपास के लोग युवक को काफी देर तक समझाते रहे। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग कंबल लगाकर नीचे खड़े थे। इसके बाद युवक ने नीचे छलांग लगा दिया। लोगों के प्रयास से युवक की जान बच गई। नीचे कूदने के बाद युवक को लेकर पुलिस चली गई।

बताया गया है कि छत से कूदने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पहले भी वह कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। वह अक्सर नशे में भी रहता है। पुलिस की ओर से युवक के परिजनों को थाने में बुलाया गया है। उसके समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।