भोजपुरी फिल्म ‘सईयां हमार थानेदार’ में दिखेगी विक्रम और काजल की रोमांटिक जोड़ी

मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘सईयां हमार थानेदार’ में विक्रम राजपूत और काजल यादव की रोमांटिक जोड़ी दिखेगी। फिल्मा में अभिनेता विक्रम बतौर मुख्य नायक और काजल मुख्या अभिनेत्री है। फिल्म के कुछ सीन भी जारी किये गये हैं।

एक अन्य फिल्म ‘एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी’ में भी दोनों साथ नजर आयेंगे। इस फिल्म में विक्रम राजपूत एक्शन रोमांटिक हीरो के रूप में दर्शकों को नजर आएंगे। काजल भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्रि‍यों में एक हैं। फिल्म में विक्रम राजपूत और अभिनेत्री काजल यादव एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे। खलनायकों के संग मारधाड़ करते भी दिखेंगे।

फिल्म में इनका किरदार पॉकेटमारी से शुरू होता है। इसके बाद काजल यादव के साथ रोमांस और फिर अंत में प्यार की खातिर थानेदार बनकर खलनायकों से बदला। विक्रम राजपूत की यह चौथी फिल्म है। इससे पहले बतौर मुख्य कलाकार दिल क्या करें और लाल आ चुकी है।

एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी और सईयां हमार थानेदार आने वाली है। फिल्म में विक्रम राजपूत के अतिरिक्त सूर्या सिंह, काजल यादव, आकांक्षा दुबे, एजाज खान, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बबली नायक आदि कलाकार ने काम किया है। इसके निर्माता सुजीत सुमन, निर्देशक सूरज राजपूत, प्रोडक्शन मैनेजर विश्वकर्मा और पीआरओ कुमार यूडी हैं।