सड़क सुरक्षा माह पर फिर चला वाहन जांच अभियान, 67 हजार जुर्माना वसूला

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर पंडरा थाना क्षेत्र के समीप 23 जनवरी को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान छोटे-बड़े वाहनों के कागजातों की जांच हुई।

इस दौरान 100 छोटे बड़े वाहनों की जांच की गई। सभी वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात एवं उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच के बाद 11 वाहनों से 67 हजार रुपये दंड वसूला गया। सभी वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाने के समय अपने गाड़ी के जरूरी कागजात साथ में रखने के बारे में भी बताया गया।