पूरे उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी को होगा वैक्सीन का ड्राई रन

उत्तर प्रदेश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश। पूरे राज्यो में 5 जनवरी को कोरोना वैक्सी न का ड्राई रन कराया जाएगा। राज्य में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट भी बढ़कर 96 फीसदी से अधिक हो गया है। यह जानकारी सूबे के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने दी।

श्री प्रसाद ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा आज 2 कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। कुछ समय में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा। इसके लिए हमारी तैयारियां जारी है। 5 जनवरी को पूरे प्रदेश में ड्राई रन कराया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया कि कल प्रदेश में 1,31,890 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक 2,43,48,477 सैंपल्स की जांच की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 769 मामले सामने आए हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 12,858 है। डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या अब 5,66,910 हो गई है। रिकवरी रेट 96.39% है।