रांची। मौसम केंद्र, रांची के प्रांगण में वैज्ञानिक-बी एवं प्रभारी अधिकारी अभिषेक आनंद ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने भारत के गणतंत्र की विशिष्टता एवं इसकी खूबसूरती के बारे में बताया। एक भारतीय और खासकर सरकारी कार्मिक होने के नाते अपने विशिष्ट कर्तव्यों का निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहने का आवाह्न किया। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के दौरान मौसम केंद्र द्वारा निरंतर सेवा देने के लिए कार्मियों की सराहना की।
श्री आनंद ने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक एवं सभी कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट किया। मौसम विज्ञान विभाग के आधुनिकीकरण और उससे देश एवं सामान्य जनता को होने वाले लाभ के बारे में भी अपने विचार प्रकट किये।
इस अवसर पर सभी कार्मियों ने राष्ट्र के सतत विकास के लिए अपने उत्कृष्ट योगदान के लिये सदा तत्पर रहने का वचन दिया। आजादी की लडाई अपने प्राणों की आहूति देने वाले उन अनगिनत योद्धा एवं राष्ट्र निर्माताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया।