प्रेमिका को पाने के चक्कर में उठाया यह कदम

अपराध बिहार
Spread the love

आरा। आरा का एक युवा प्रेमी, प्रेमिका को पाने के चक्कर में जेल पहुंच गया। उस पर किडनैपिंग और आर्म्स एक्ट के तहत चार्ज लगाए गए। कहानी पूरी फिल्मी है। आरा के शिवगंज के विनय सिन्हा को अपने ही कॉलेज की एक लड़की से प्यार था। पर जल्द ही लड़की के घरवालों को उनदोनों के बारे में पता चला गया। घरवालों ने लड़की को महाराष्ट्र स्थित अपने गांव भेज दिया।

विनय ने बहुत कोशिश की, पर उसे प्रेमिका का पता नहीं मिल सका। उसने एक प्लानिंग की और देसी कट्‌टे का जुगाड़ किया। पिस्तौल दिखाकर उसने लड़की के भाई को किडनैप किया। उसे बाइक चलाने को कहा और खुद पीछे बैठकर उसे गन प्वाइंट पर पटना ले आया।

पटना में उसने कहा कि पहले अपनी बहन को यहां बुलाओ, तब तुम्हें छोड़ दूंगा। उससे घर पर कॉल करवाया कि लड़की को भेजा जाए। फोन आते ही घबरा कर लड़की के घरवाले आरा पुलिस की शरण में गए। पुलिस ने पहले उसके घर पर छापेमारी की फिर मोबाइल ट्रैक कर लिया।

पटना पुलिस ने स्टेशन के पास दोनों को पकड़ा। थाने आकर विनय ने सारी बात बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।