आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

22 जनवरी, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

व्यक्तित्‍व निखरा रहेगा। वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। थोड़ी गरमा गरमी भी होगी। शांति से इसका समाधान निकाल लेंगे। भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में विघ्न उपस्थित होगा। गले अथवा छाती संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन हानिकारक रहेगा। प्रत्येक कार्य मे सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो में जल्दबाजी ना करें आर्थिक हानि के प्रबल योग बन रहे है। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें वाहन अथवा उपकरण से दुर्घटना का भय है। किसी से लेन-देन लो लेकर कहासुनी हो सकती है व्यवहारिकता अपनाए। धन लाभ संध्या के आस-पास मेहनत करने पर ही होगा। गृहस्थ में आपसी मतभेद रहने से उदासीनता रहेगी बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे मनोरंजन की योजना अंत समय मे टल सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी। काम-धंधा से ज्यादा उम्मीद नहीं रहेगी। दोपहर के समय शिथिलता बनेगी। व्यस्तता के कारण महसूस नहीं होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे। आप संबंधों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे। बाहर के लोगों के कारण परिजनों की उपेक्षा आपसी मतभेद को जन्म देगा। घर के लोगों में ईर्ष्या की भावना कुछ समय के लिए आपको असहज रखेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन शुभ रहेगा। दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे। छोटी मोटी भूल हो सकती है। नुकसानदायी नहीं रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी। किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। फिजूलखर्ची से बचना होगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यवहार एक समान नहीं रहेगा। धर्म कर्म अथवा टोन टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यो की व्यस्तता रहेगी। फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। अभी इन्हें प्रभाव में ना लाये। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी की नजरअंदाज के कारण खराब होगा। आज संबंधों के प्रति धैर्य एवं तालमेल बनाने की अधिक आवश्यकता है। संध्या पश्चात सेहत नरम होगी प्रत्येक कार्य मे अरुचि रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। दोपहर बाद सेहत में सुधार आने लगेगा। फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज का दिन सुस्त ही रहेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ से उत्साहित तो होंगे परंतु खर्च भी आकस्मिक होने से धन संचय नही कर सकेंगे। घर में आज किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। नौकरी पेशा जातक कुछ समय के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वातावरण अनुकूल रहेगा। ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। काम-धंधा भी अन्य लोगों से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य मध्याह्न से पहले उलझेंगे। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी। मामूली बहस हो सकती है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

निश्चिंत होकर कार्य करेंगे। संपर्क में आने वालों को अवश्य परेशानी में डालेंगे। सहकर्मी भी आपसे नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन का आरंभिक भाग ढीला रहेगा। कुछ कार्य अड़ियल रवैये के कारण बीच मे लटक सकते हैं। व्यवहार की कमी कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य कराएगी। विरोधी प्रबल रहेंगे। हित शत्रुओं से विशेष सतर्क रहें। घर में किसी की अनैतिक जिद्दी के आगे झुकना पड़ेगा। संतानों का व्यवहार अनापेक्षित रहने से दुख होगा। धन लाभ संतोषजनक एवं जरूरत पड़ने पर हो ही जायेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी निश्चितता नहीं रहेगी। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। स्वयं के कार्यो को छोड़ अन्य के काम करने में अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। व्यवसाय के साथ ही घरेलू कार्य भी प्रभावित होंगे। विलंब होने पर किसी की आलोचना सुननी पड़ेगी। नौकरी पेशा जातको को विरोधों के बावजूद भी पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। घरेलू वातावरण आज अस्त-व्यस्त रहने से असहजता होगी। फिर भी संध्या के बाद का समय आनंद से व्यतीत होगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन अशुभ रहेगा। मन में नकारात्मक भाव आएंगे। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार का वातावरण भी खराब होगा। परिवार से राहत की उम्मीद लगाना निरर्थक रहेगा। घरेलू कलह से बचने के लिए मौन धारण उत्तम उपाय है। धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें। व्यवसाय में भी गलत निर्णय हानि का कारण बनेगा। भविष्य को लेकर मन व्याकुल रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने से कार्य मन लगाकर नहीं कर पाएंगे। रात्रि के समय कुछ शांति मिलेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी। मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी। मांगने वालों को मना नहीं कर सकेंगे। इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन अपेक्षा थोड़ा राहत वाला रहेगा। स्वभाव कुछ गर्म रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों के काम से असंतुष्ट रहेंगे। अनुकूल बनी परिस्थितियों का लाभ नही उठा सकेंगे। कार्य व्यवसाय में कुछ कमी रहने के बाद भी धन की आमद निश्चित रूप से होगी। भविष्य के लिए भी संचय कर सकेंगे। बीच में सेहत अवश्य थोड़ी नरम रहेगी। नौकरी पेशा जातक दुविधा रहने पर भी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। सहकर्मियों साथ मिलने से मन लगा रहेगा। लंबी यात्रा की योजना भी बनेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)